AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 21 April 2014

कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतू कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त मतदान शांतिपूर्वक एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराने का सौंपा दायित्व

कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतू कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त
मतदान शांतिपूर्वक एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराने का सौंपा दायित्व 

खण्डवा (21 अप्रैल, 2014) - भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार मध्यप्रदेश राज्य के 28-खंडवा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में जिले की समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में निर्मित समस्त मतदान केन्द्रों पर 24 अप्रैल, 2014 को मतदान किया जायेगा। मतदान शांतिपूर्वक एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराये जाने का दायित्व सौंपते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को नियुक्त किया है। कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने निर्देश दिये है कि नियुक्त सभी कार्यपालिक दण्डाधिकारी मतदान दिवस 24 अप्रैल, 2014 को प्रातः 6 बजे से समस्त मतदान केन्द्रों की सामग्री जमा होने की अवधि तक अपने-अपने क्षेत्रों पर तैनात रहेंगे। साथ ही इस अवधि के दौरान संबंधित कार्य क्षेत्र में होने वली जन सामान्य की गतिविधियों पर दृष्टि रखेंगे। वहीं मौके पर शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं निष्पक्ष मतदान के लिये हर संभव प्रयास करेंगे। 
      संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी हरसूद सुरेशचंद्र वर्मा को सम्पूर्ण अनुभाग हरसूद, संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी पुनासा को सम्पूर्ण अनुभाग पुनासा, संयुक्त कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी खंडवा को धनगाँव, अनुविभागीय दण्डाधिकारी खंडवा महेन्द्र सिंह कवचे को सम्पूर्ण अनुभाग खंडवा, अनुविभागीय दण्डाधिकारी पंधाना सुश्री जानकी यादव को सम्पूर्ण अनुभाग पंधाना, डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी खंडवा बी.एल.कोचले को मूंदी, डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी खंडवा एस.पी.मण्डरा को नर्मदानगर थाना क्षेत्र के लिये कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त किया गया है। 
                        इसके साथ ही तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी हरसूद महेन्द्र कुमार जोशी को हरसूद, तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी खंडवा शास्वत शर्मा को कोतवाली, तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी पुनासा रत्नेश श्रीवास्तव को पुनासा, तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी पंधाना बृजेन्द्र रावत को पंधाना, तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी खंडवा मुकेश काशिव को जावर, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी खंडवा राजेश पाटीदार को मोघट, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी मांधाता मुकेश सोनी को मांधाता, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी केश्या सोलंकी को छैगाँवमाखन, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी खालवा प्रकाश परिहार को खालवा, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी किल्लौद सुश्री वन्दना चैहान को किल्लौद, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी पिपलोद परिवीक्षाधीन सुश्री माला अहिरवार को पिपलोद तथा सहायक अधीक्षक भूअभिलेख कलेक्टोरेट खंडवा पवन वास्केल को पुलिस चैकी रोशनी के लिये कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त किया गया है। 
                 कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती गुप्ता ने अपर जिला दण्डाधिकारी एस.एस.बघेल को सम्पूर्ण व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। 
क्रमांक: 139/2014/676/वर्मा

No comments:

Post a Comment