AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday 26 April 2014

सेना भर्ती की जानकारी के लिए वेबसाइट प्रारंभ आई.वी.आर.एस. के तहत फोन पर भी मिलेगी जानकारी

सेना भर्ती की जानकारी के लिए वेबसाइट प्रारंभ
आई.वी.आर.एस. के तहत फोन पर भी मिलेगी जानकारी

खण्डवा (26 अप्रैल, 2014) - मुख्यालय भर्ती क्षेत्र जबलपुर द्वारा मध्यप्रदेश के युवाओं का भारतीय सेना में विभिन्न पदों के लिये प्रतिवर्ष चयन किया जाता है। मुख्यालय ने मध्यप्रदेश राज्य के युवाओं के लिये सभी जानकारी से परिपूर्ण वेबसाइट www.hqrtgzone.jab&mp.nic.in  का निर्माण किया है। किसी भी समय वेबसाइट से भर्ती संबंधित आवश्यक जानकारी अंग्रेजी एवं हिन्दी भाषा में उपयोग के लिए प्राप्त की जा सकती है। यह वेबसाइट मध्यप्रदेश सरकार की वेबसाइट www.mp.gov.in  के माध्यम से मुख्य पृष्ठ पर नागरिक कॉलम पर भर्ती एवं अवसर उप शीर्षक से भी देखी जा सकती है।
                         इसके अलावा फोन द्वारा प्रभावी आदान-प्रदान प्रणाली (आई.वी.आर.एस.) का संचालन सुनिश्चित किया गया है। इसमें एक साथ 30 व्यक्ति फोन के माध्यम से भर्ती संबंधित जानकारियाँ प्राप्त कर सकते हैं। यह सुविधा 0761-2600242 नम्बर पर उपलब्ध है। भर्ती मुख्यालय ने राज्य के सभी निवासियों विशेष तौर पर युवाओं को सलाह दी है कि सेना में भर्ती प्रक्रिया पूर्ण रूप से निष्पक्ष एवं पारदर्शी है जो उम्मीदवारों की गुणवत्ता (Merit) के आधार पर ही की जाती है। भर्ती प्रक्रिया के संबंध में किसी दलाल या बिचैलिये से दूर रहने तथा इसकी जानकारी भर्ती कार्यालय या पुलिस को देने का अनुरोध भी किया है।
क्रमांक: 193/2014/731/वर्मा

No comments:

Post a Comment