AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday 26 April 2014

माह मई-2014 का खाद्यान्न आवंटित अन्त्योदय कार्डधारी सदस्य संख्या 6 तक को 35 किलो प्रतिकार्ड वहीं 7 और उससे अधिक सदस्य वाले परिवारों को 5 किलो प्रति सदस्य मिलेगा खाद्यान्न

माह मई-2014 का खाद्यान्न आवंटित
अन्त्योदय कार्डधारी सदस्य संख्या 6 तक को 35 किलो प्रतिकार्ड
वहीं 7 और उससे अधिक सदस्य वाले परिवारों को 5 किलो प्रति सदस्य मिलेगा खाद्यान्न

खण्डवा (26 अप्रैल, 2014) - राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के प्रावधान को जिले में 1 मार्च, 2014 से क्रियान्वयन किया गया है। आयुक्त खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल के द्वारा लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली की नवीन व्यवस्था अंतर्गत माह मई-2014 के लिये खाद्यान्न का शक्कर एवं नमक का आवंटन प्राप्त हुआ है। यह आवंटन समग्र पोर्टल पर दर्ज सत्यापित पात्र परिवारों के मान से अन्त्योदय अन्न योजना परिवारों तथा प्राथमिकता परिवारों के सदस्यों के लिये प्राप्त हुआ है। 
जिला आपूर्ति अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 28 हजार 819 अंत्योदय परिवार शामिल हैं। जिनके लिये गेहूँ 7204.75 क्विंटल, चांवल 1440.95, मक्का 1440.95 क्विंटल प्राप्त हुआ हैं। वहीं जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा बताया गया है कि जिले में प्राथमिकता परिवार की संख्या 6 लाख 37 हजार 860 है। जिनकें लिये गेहूँ 19135.80 क्विंटल, चांवल 6378.60 क्विंटल तथा मक्का भी 6378.60 क्विंटल खाद्यान्न प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार दोनों ही प्रकार के परिवारों के लिये शक्कर 1712.48 क्विंटल तथा नमक 1712.48 क्विंटल का आवंटन प्राप्त हुआ है। 
जिला आपूर्ति अधिकारी ने निर्देश दिये है कि वितरण मात्रा अन्त्योदय कार्डधारी सदस्य संख्या 6 तक को 35 किलो प्रतिकार्ड एवं 7 और उससे अधिक सदस्य वाले अन्त्योदय परिवारों को 5 किलो प्रति सदस्य तथा प्राथमिकता श्रेणी के परिवारों को प्रति सदस्य 5 किलों के मान से खाद्यान्न वितरण किया जाये। उन्होंने खाद्यान्न वितरण मात्रा की जानकारी देते हुए बताया है कि अन्त्योदय परिवार को गेहूँ 25 किलो, चांवल और मक्का 5-5 किलो इस प्रकार कुल 35 किलो खाद्यान्न 1/- किलो की दर से आवंटित किया जायेगा। वहीं प्राथमिकता परिवार के कार्डधारियों को गेहूँ 3 किलो चांवल और मक्का 1-1 किलो इस प्रकार कुल खाद्यान्न 5 किलो 1/- रूपये प्रति किलो की दर से आवंटित किया जायेगा। शक्कर एवं नमक दोनों परिवार के कार्डधारियों को 1-1 किलो आवंटित की जायेगी। शक्कर 13.50 /- रूपये प्रति किलो तथा नमक 1/- रूपये प्रति किलो से आवंटित होगा। जिला आपूर्ति अधिकारी ने समस्त लीड संस्थाओं को निर्देश दिये है कि वे 6 मई तक आवंटित मात्रा का उठाव अवश्य कर लें। 
क्रमांक: 194/2014/732/वर्मा

No comments:

Post a Comment