AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 22 April 2014

निर्माण श्रमिकों ने ली मतदान की शपथ श्रम विभाग एवं जनमंच ने घण्टाघर पर चलाया जागरूकता अभियान

निर्माण श्रमिकों ने ली मतदान की शपथ
श्रम विभाग एवं जनमंच ने घण्टाघर पर चलाया जागरूकता अभियान



खण्डवा (22 अप्रैल, 2014) -  लोकसभा निर्वाचन, 2014 के मद्देनजर स्वीप एवं जनमंच द्वारा चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत् मंगलवार को घण्टाघर चैक पर श्रम विभाग के सहयोग से श्रमिकों के लिये कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें श्रम विभाग के श्रम निरीक्षण के.एम.मोरे ने निर्माण श्रमिकों को मतदान की शपथ दिलवाई। अपने संबोधन में उन्होंने मजदूरों से 24 अप्रैल को सुबह 6 से शाम 7 बजे तक मतदान केन्द्रों पर पहुँचकर परिवार सहित मतदान करने का आह्वान किया। श्रम पदाधिकारी                   एस.एस.मण्डलोई ने भी श्रमिकों से अपने आसपास के मतदाताओं को बुथ पर ले जाकर मतदान करने के लिये प्रेरित करने की अपील की। जनमंच साथी अनुराग बंसल एवं गणेश कानड़े ने मजदूरों से मताधिकार का उपयोग अवश्यक करने की अपील की। श्रमिकों को ‘‘जागो मतदाता जागो’’ पुस्तिका का वितरण भी किया गया। इस अवसर जनमंच के साथी चंद्रकांत साण्ड, मनोज सोनी, राजेन्द्र मंसारे सहित बड़ी संख्या में निर्माण मजदूर उपस्थित थे। 
पोस्टर से किया मतदान का प्रचार :- जनमंच संस्था द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत् शहर में रेल्वे ओव्हर ब्रिज पर लेक्स लगाकर मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित किया जा रहा है। ‘‘जागो मतदाता जागो’’ कविता के साथ इसे पर मतदान संबंधी नारे लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। 
टीप:- फोटो मेल की गई हैं।                      
क्रमांक: 148/2014/685/वर्मा

No comments:

Post a Comment