AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday 20 April 2014

इलेक्टोरल रोल सर्च से मिलेगी मतदान केन्द्रों की जानकारी राष्ट्रीय स्तर पर निर्वाचक सूची सर्च की सुविधा

इलेक्टोरल रोल सर्च से मिलेगी मतदान केन्द्रों की जानकारी
राष्ट्रीय स्तर पर निर्वाचक सूची सर्च की सुविधा

खण्डवा (20 अप्रैल 2014) -  लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को मतदान केंद्रों की जानकारी देने के लिये निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय स्तर पर निर्वाचक सूची सर्च की सुविधा प्रारंभ की है। इस इलेक्टोरल रोल सर्च द्वारा मतदाता राष्ट्रीय स्तर की निर्वाचक सूची में अपना तथा मतदान केंद्र से संबंधित जानकारी मोबाइल, टेबलेट तथा कंप्यूटर पर इंटरनेट, एस.एम.एस. द्वारा प्राप्त कर सकते हैं। एंड्राइड उपयोग करने वाले भी मोबाइल ऐप्लिकेशन स्टोर से ऐप डाउनलोड कर इस सुविधा का उपयोग कर सकते हैं। सेवा बिलकुल निशुल्क है लेकिन उपयोगकर्ता को एस.एम.एस. के लिये मोबाइल या इंटरनेट प्रदाता को उसके प्लान के अनुसार शुल्क देना होगा।
                 इंटरनेट उपयोगकर्ता आयोग की वेबसाइट http://www.eci.gov.in/    लिंक श्श्वोटर सर्चश्श् पर क्लिक करके सूचना प्राप्त कर सकता है। मोबाइल इंटरनेट उपयोगकर्ता यह सुविधा विशेष रूप से विकसित आयोग की वेबसाइट http://www-electoralsearch-in/ के द्वारा प्राप्त कर सकता है। एंड्राइड उपयोग करने वाले सरकार के मोबाइल ऐप्लिकेशन स्टोर http://www-aaps-mgov-gov-in की इलेक्टॉरल केटेगरी से डाउनलोड कर इस सुविधा का उपयोग कर सकते हैं।
                   एस.एम.एस. द्वारा जानकारी प्राप्त करने के लिये बी.एस.एन.एल., आयडिया, एम.टी.एन.एल., टाटा डोकोमो, टाटा इंडीकॉम व वोडाफोन के उपयोगकर्ता विशेष नंबर 166 पर तथा एयरसेल, एयरटेल, बी.एस.एन.एल., आयडिया, एम.टी.एन.एल., रिलाइंस, टाटा डोकोमो, टाटा इंडीकॉम व वोडाफोन के उपयोगकर्ता 51969 पर मेसेज भेजें। कोई भी उपयोगकर्त्ता 10 डिजीट नंबर 09223166166 पर एसएमएस भेज कर यह सर्विस एक्सेज कर सकता है।
               एस.एम.एस. द्वारा जानकारी प्राप्त करने के लिये ''ECI'' का प्री-फोर्मेटेड मेसेज के बाद नाम, पिता पति का नाम, मोहल्ले का नाम, आयु या जन्म-तिथि व लिंग कोमा देकर टाइप करें। उदाहरणतः श्श्ई.सी.आई. प्रभात सिंग्लाश्श् लिखने से समस्त देश में प्रभात सिंग्ला नामक मतदाता की जानकारी आ जायेगी। यह साटवेयर सेंटर फार डेवेलप्मेंट आफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डेक) द्वारा विकसित किया गया है।
               शुरूआत में यह सेवा 14 राज्य व केंद्र-शासित प्रदेश अरूणाचल प्रदेश, दादरा व नगर हवेली, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, नागालेंड, पुडिचेरी, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, उत्तरप्रदेश व उत्तराखंड में उपलब्ध है। अन्य राज्यों में भी यह सेवा शीघ्र उपलब्ध करवायी जायेगी।
क्रमांक: 135/2014/672/वर्मा

No comments:

Post a Comment