AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 23 April 2014

ई.वी.एम. के लिये स्ट्राँग रूम में नियंत्रण कक्ष स्थापित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया नियुक्त मतगणना समाप्त होने तक रापत्रित अधिकारी की देख-रेख में रहेगी सुरक्षित

ई.वी.एम. के लिये स्ट्राँग रूम में नियंत्रण कक्ष स्थापित
अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया नियुक्त
मतगणना समाप्त होने तक रापत्रित अधिकारी की देख-रेख में रहेगी सुरक्षित

खण्डवा (23 अप्रैल 2014) - भारत निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल से प्राप्त निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन, 2014 के लिये मतदान पश्चात् इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन 16 मई मतगणना समाप्त होने तक की अवधि में लिये ब.ई.सुभाष उ.मा.विद्यालय सिविल लाईन खंडवा स्थिति स्ट्राँग रूम मंें रापत्रित अधिकारी की देख-रेख में सुरक्षित रखी जाना है।
        कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शिल्पा गुप्ता द्वारा स्ट्राँग रूम पर प्रतिस्थापित सी.सी.टी.वी. कैमरा के साथ संयोजित दूरभाष क्रमांक 2222677 पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। श्रीमती गुप्ता ने स्थापित किये गये नियंत्रण कक्ष के लिये पृथक-पृथक समयानुसार प्रभारी अधिकारियों के साथ सहायक कर्मचारियों को नियुक्त किया है। 
                     कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने स्थापित नियंत्रण कक्ष के लिये तहसीलदार खंडवा मुकेश काशिव को प्रभारी अधिकारी तथा सहायक ग्रेड-3 वीरेन्द्र ठाकसे तथा भृत्य ओमप्रकाश काजले को प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक के लिये, वहीं व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिहाड़ा आर.सी.शुक्ला को प्रभारी अधिकारी तथा सहायक ग्रेड-3 रविन्द्र भावसार तथा भृत्य लीलाधर कुमरावत को सायं 4 बजे से रात्री 12 बजे तक के लिये, इसी प्रकार व्याख्याता श्री राजचंद नागड़ा उच्च.मा.विद्यालय खंडवा शेख मोहम्मद को प्रभारी अधिकारी तथा सहायक ग्रेड-3 रामसहाय पटेल तथा भृत्य रमेश केशन्या को रात्रि 12 बजे प्रातः 8 बजे तक के लिये नियुक्त किया गया। 
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने कहा है कि दल अपने रिलीव्हिंग दल के प्रभारी के आगमन क पश्चात् ही प्रस्थान करेगा। साथ ही निर्देश दिये गये है कि यह आदेश आज 24 अप्रैल को स्ट्राँग रूम सीलबंद किये जाने के तत्काल बाद से प्रभावशील होगा। 
क्रमांक: 161/2014/698/वर्मा

No comments:

Post a Comment