AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday 26 April 2014

प्रशासकीय अधिकारी अब ऑनलाइन भर सकेंगे सी.आर. हेडक्वार्टर लीव भी ऑनलाइन, मुख्य सचिव की उपस्थिति में ऑनलाइन साटवेयर पर कार्यशाला

प्रशासकीय अधिकारी अब ऑनलाइन भर सकेंगे सी.आर.

हेडक्वार्टर लीव भी ऑनलाइन, मुख्य सचिव की उपस्थिति में ऑनलाइन साटवेयर पर कार्यशाला

खण्डवा (26 अप्रैल, 2014) - मुख्य सचिव श्री अन्टोनी डिसा की उपस्थिति में भोपाल में मंत्रालय में प्रशासनिक अधिकारियों को सी.आर. और सी.एल. के संबंध में बनाए गए ऑनलाइन साटवेयर के बारे में बताया गया। साटवेयर के जरिये अब प्रशासनिक अधिकारी ऑनलाइन सी.आर. भर सकेंगे। साथ ही हेडक्वार्टर छोड़ने की अनुमति भी अब उन्हें ऑन लाइन मिल सकेंगी। स्मार्ट परफार्मेंस एप्रेजल रिपोर्ट रिकार्डिंग ऑनलाइन विन्डो (ैच्।त्त्व्ॅ) के माध्यम से सी.आर. प्रस्तुत की जा सकेंगी। दिल्ली के एनआयसी विशेषज्ञ लक्ष्मीकांत सुमांत्र ने सॉटवेयर की बारीकियों से अधिकारियों को अवगत करवाया। अधिकारियों ने अपनी समस्या और सुझाव भी बताए। मेप आईटी के संजीव मिश्रा ने हेडक्वार्टर लीव के लिए बनाए गए सॉटवेयर की जानकारी दी।
क्रमांक: 190/2014/728/वर्मा 

No comments:

Post a Comment