AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 23 April 2014

मतदान दलों को चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध

मतदान दलों को चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध

खण्डवा (23 अप्रैल 2014) - लोकसभा चुनाव प्रक्रिया मे संलग्न मतदान दलों के लिए चिकित्सा सुविधाएँ माकूल रहेगी। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी एस.एस.बघेल ने जानकारी दी है कि जिले में प्रत्येक सेक्टर ऑफीसर के साथ चिकित्सक तैनात किये गये हंै। मतदान दल को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकता होने पर तत्काल सुविधाएँ उपलब्ध करायी जायेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती गुप्ता ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को समस्त चिकित्सकों को अपने कर्तव्य एवं दायित्व पर उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं।                           
क्रमांक: 168/2014/705/वर्मा

No comments:

Post a Comment