AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday 20 April 2014

शत् प्रतिशत नैतिक मतदान को सुनिश्चित करने हेतु बनाई गई मानव श्रृंखला जागरूक मतदाताओं द्वारा स्टेडियम ग्राउण्ड पर दिया गया वोट फाॅर नेशन का संदेश

शत् प्रतिशत नैतिक मतदान को सुनिश्चित करने हेतु बनाई गई मानव श्रृंखला
जागरूक मतदाताओं द्वारा स्टेडियम ग्राउण्ड पर दिया गया वोट फाॅर नेशन का संदेश 










 खण्डवा-(19 अप्रैल 2014) - नैतिक मतदान को जिले में शत् प्रतिशत सुनिश्चित करने हेतु जिला स्वीप कमेटी द्वारा किये जा रहे निरंतर प्रयासों की कड़ी में शनिवार 19 अप्रैल को स्थानीय स्टेडियम ग्राउण्ड  पर वृहद मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया। शहर के जागरूक मतदाताओं, शासकीय कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, नर्सिंंग छात्राओं, आंगनवाडी कार्यकर्ताओं, युवाओं के द्वारा बनाई गई इस मानव श्रृंखला के माध्यम से स्टेडियम ग्राउण्ड पर टव्ज्म् थ्व्त् छ।ज्प्व्छ  (वोट फाॅर नेशन) के संदेश को आयाम दिया गया। स्टेडियम ग्राउंड पर वोट फार नेशन की आकृति बनाई गई थी जिस पर उपस्थित जनों ने खडे़ होकर मतदान की शपथ ली.इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं अध्यक्ष जिला स्वीप कमेटी  अमित तोमर ,सहायक कलेक्टर पंकज जैन द्वारा उपस्थित जनसमूह को नैतिक मतदान की शपथ दिलाई गई। अपने उद्बोधन में श्री तोमर द्वारा कहा गया कि सभी जागरूक नागरिक 24 अप्रैल को होने वाले लोकसभा मतदान में न केवल स्वयं मतदान करे बल्कि अपने परिजन व परिचितों को भी नैतिक मतदान हेतु प्रेरित करे। यह सुनिश्चित करे कि हर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करे। हमारा लक्ष्य खण्डवा में शत् प्रतिशत मतदान का है। स्टेडियम ग्राउण्ड पर बनाये गये इस संदेश को मूर्त रूप देने के लिए जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी जोसफ बक्सला, पी.डी.डोंगरे, इरशाद खान व उनकी टीम के साथ जिला नोडल अधिकारी स्वीप कमेटी अरूण विजयवर्गीय द्वारा पूरे दिवस अथक प्रयास किये गये। कार्यक्रम के प्रांरभ में जनमंच संस्था के कवि अनुराग बंसल हरसूदी द्वारा मतदान प्रेरणा से संबंधित काव्य पाठ प्रस्तुत किया गया।
                         नैतिक मतदान के संदेश को जन- जन तक प्रसारित करने के लिए किये जा रहे प्रयासों की अगली कड़ी में मंगलवार 22 अप्रैल को प्रातः 08 बजे से जिला स्वीप कमेटी के तत्वाधान में एक विशाल मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया है। एस.एन. काॅलेज से नगर निगम तक मुख्य मार्गो से निकलने वाली इस रैली में सभी जागरूक मतदाताओं से उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु जिला स्वीप कमेटी अध्यक्ष अमित तोमर द्वारा आह्वान किया गया है।  स्टेडियम ग्राउण्ड पर आयोजित मानव श्रृंखला में संचालन रोटरी क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल मण्डलोई द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन नोडल अधिकारी जिला स्वीप कमेटी अरूण विजयवर्गीय द्वारा किया गया।  
                     कार्यक्रम में जिला महिला बाल विकास अधिकारी राजेश गुप्ता, मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ आर.सी.पनिका, जिला जनसंपर्क अधिकारी सुनील वर्मा, नगर निमग आयुक्त एस.आर.सोलंकी, जिला शिक्षा अधिकारी आर.के.उपाध्याय, जिला परियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान पी.एस.सोलंकी, लोक सेवा प्रबंधक शैलेन्द्र जाधम, मीडिया अधिकारी स्वास्थ्य विभाग व्ही.एस.सोलंकी, मीडिया अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक तिवारी, रोटरी क्लब के अनिल बाहेती, स्वीप कमेटी सदस्य एस.के.मालवीय एवं अन्य शासकीय अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्यजन  उपस्थित थे.
क्रमांक: 129/2014/666/वर्मा

No comments:

Post a Comment