AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 8 April 2014

किसी भी खरीदी केन्द्र में 1500 क्विंटल से अधिक उठाव न रहे शेष समीक्षा बैठक में सहायक कलेक्टर पंकज जैन ने जिला विपणन अधिकारी को दिये निर्देश साथ ही पर्याप्त मात्रा में बारदानें की व्यवस्था करने के भी दिये आदेश खरीदी केन्द्रों में रहेगी छलने की व्यवस्था खण्डवा (08 अप्रैल, 2014) - जिले में उपार्जन वर्ष 2014-15 के लिये गेहूॅं उपार्जन कार्य पर नि

किसी भी खरीदी केन्द्र में 1500 क्विंटल से अधिक उठाव न रहे शेष
समीक्षा बैठक में सहायक कलेक्टर पंकज जैन ने जिला विपणन अधिकारी को दिये निर्देश
साथ ही पर्याप्त मात्रा में बारदानें की व्यवस्था करने के भी दिये आदेश
खरीदी केन्द्रों में रहेगी छलने की व्यवस्था

खण्डवा (08 अप्रैल, 2014) - जिले में उपार्जन वर्ष 2014-15 के लिये गेहूॅं उपार्जन कार्य पर नियंत्रण रखने के लिये कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता द्वारा पंकज जैन, सहायक कलेक्टर जिला खण्डवा को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी नियुक्त किया है। जिसके बाद श्री जैन ने सोमवार 07 अपे्रैल की शाम को संबंधित अधिकारियों की  बैठक आयोजित कर रबी विपणन वर्ष 2014-15 में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने समीक्षा बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को उपार्जन कार्य उत्कृष्टता के साथ कराने के निर्देश दिये। उन्होंने आदेश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में उपार्जन कार्य में कौताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। गौरतलब है कि कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने सहायक कलेक्टर श्री जैन को प्रतिदिन 4 खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण करने के भी निर्देश दिये है।
1500 क्विंटल से अधिक उठाव न रहे शेष  रहने के निर्देश दिये   :- समीक्षा बैठक में सर्वप्रथम सहायक कलेक्टर पंकज जैन ने संबंधित अधिकारियों से उपार्जित गेहूं के उठाव की समीक्षा की। जिस पर अधिकारियों द्वारा कुछ खरीदी केन्द्रों पर 1500 क्विंटल से अधिक गेहूं उठाव से शेष रहने की जानकारी दी गई। जिस पर श्री जैन ने जिला विपणन अधिकारी को ऐसे केन्द्रों से तत्काल गेहूं का उठाव करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होने आदेश देते हुए कहा कि अब किसी भी खरीदी केन्द्र में 1500 क्विंटल से अधिक उठाव किसी भी स्थिति में शेष न रहे , यदि किसी खरीदी केन्द्र पर 1500 से अधिक उठाव शेष पाया जाता है तो वह संदिग्ध की श्रेणी में आयेगा और कार्यवाही की जायेगी। 
बारदानों की न आये कमी :- बैठक में बारदानों की उपलब्धता एवं सिलाई मशीन की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सहायक कलेक्टर श्री जैन ने जिला विपणन अधिकारी को सभी खरीदी केन्द्रों पर बारदाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिये। साथ ही उन्होने आदेश देते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करे कि खरीदी केन्द्रों पर बारदाने न होने की वजह से खरीदी बन्द न हो। 
खरीदी केन्द्रों पर करे छलने की व्यवस्था :- उपार्जन संबंधी समीक्षा बैठक में सहायक कलेक्टर श्री जैन ने खरीदी केन्द्रों पर छलने की व्यवस्था के संबंध में समीक्षा की । जिस पर उन्होंने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के प्रतिनिधियों को आगामी दो दिनों मंे सभी खरीदी केन्द्रों में छलने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। 
खरीदी पूर्व कांटों का करे निरीक्षण :- बैठक में निरीक्षक नाप तौल को सभी खरीदी केन्द्रों पर लगे तौल कांटों का निरीक्षण कर प्रमाण पत्र देने के निर्देश भी सहायक कलेक्टर पंकज जैन ने दिये। साथ ही उन्होंने नापतौल निरीक्षक को सतत् खरीदी केन्द्रों की निरीक्षण करने के आदेश दिये। 
छानकर लाये गेहूं :- इसके सााथ ही  जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा जिले के किसानों से परेशानी से बचने के लिए जिले के किसानों से अपील की है कि वह पहले चाहे तो खरीदी केन्द्र प्रभारी को सेम्पल लाकर दिखाये या गेहूं को छानकर लाये। इसके अतिरिक्त छलने की व्यवस्था भी सभी केन्द्रो पर की गई है। कृषक वहां पर भी अपना गेहूं छानकर उपज का विक्रय समर्थन मूल्य प्राप्त कर सकते है।    
                    बैठक में उप पंजीयक सहकारिता, जिला आपूर्ति अधिकारी, सहायक आपूर्ति अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी एवं कृषि विभाग, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, मध्यप्रदेश स्टैट सिविल सप्लाईज काॅर्पोरेशन, एस0डब्ल्यू0सी0, सी0डब्ल्यू0सी0, नापतौल विभाग आदि के अधिकारी उपस्थित रहे। 
क्रमांक: 55/2014/592/वर्मा

No comments:

Post a Comment