विधिक सेवा प्राधिकरण में मध्यस्थता मॉनिटरिंग समिति की मासिक बैठक सम्पन्न
खण्डवा 12 जून, 2021 - जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष श्री एल.डी. बौरासी के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खण्डवा व परिवार न्यायालय खण्डवा के संयुक्त तत्वाधान में प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय श्री रविन्द्र सिहं कुशवाह की अध्यक्षता में ए.डी.आर सेंटर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खण्डवा में मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम व मध्यस्थता मॉनिटरिंग समिति की मासिक बैठक का आयोजन शनिवार को किया गया। इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश श्री प्रकाश चन्द्र आर्य, चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमति किरण सिहं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खण्डवा के सचिव श्री हरिओम अतलसिया, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री चन्द्रेश मण्डलोई, जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष श्री रविन्द्र पाथरीकर, व जिला अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री अरूण दुबे व लोक अभियोजक श्री सुनील चन्देल सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों द्वारा मध्यस्थता के संबंध में अपने-अपने विचार व्यक्त किये तथा मध्यस्थता के माध्यम से अधिक से अधिक न्यायालीन प्रकरणों का निराकरण कराने के संबंध में चर्चा की गयी।

No comments:
Post a Comment