12 जून को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में होगा कोविड टीकाकरण
खण्डवा 11 जून, 2021 - जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिल तंतवार ने बताया कि 12 जून को 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु समुह के नागरिको को खंडवा शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र मे भी होगा वेक्सिनेषन किया जायेगा जिसमे जिला अस्पताल बी ब्लाक में 3 केन्द्रो कोवैक्सिन का दूसरा डोज ऑनलाईन रजिस्ट्रेषन के आधार पर लगाया जायेगा तथा मालवीया धर्मषाला में कोविषील्ड का प्रथम डोज ऑनसाईट रजिस्ट्रषन के आधार पर लगाया जायेगा। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरसूद, किल्लोद तथा ग्राम देवल्दी, निसानिया, पाटाखाली, नांदियाखेड़ा तथा गरबड़ी रैयत में 18 वर्ष से अधिक आयु के समस्त नागरिकों को ऑनसाईट रजिस्टेªषन कर टीकाकरण किया जायेगा।
No comments:
Post a Comment