AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 5 January 2021

नगरीय निकायों की मतदाता-सूची का प्रकाशन 3 मार्च को होगा

 नगरीय निकायों की मतदाता-सूची का प्रकाशन 3 मार्च को होगा

खण्डवा 5 जनवरी, 2021 - सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री दुर्ग विजय सिंह ने जानकारी दी है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों के निर्वाचन के लिये 1 जनवरी, 2021 की संदर्भ तारीख के आधार पर फोटोयुक्त मतदाता-सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के लिये कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मतदाता-सूची का अंतिम प्रकाशन 3 मार्च, 2021 को होगा।

आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की नियुक्ति 5 जनवरी तक की जायेगी। फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता-सूची का नगरीय निकायों के वार्ड एवं अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 8 फरवरी, 2021 को होगा। दावा-आपत्ति केन्द्रों पर 15 फरवरी तक दावे-आपत्ति लिये जायेंगे। दावे-आपत्तियों का निराकरण 20 फरवरी तक किया जायेगा। फोटोयुक्त अंतिम मतदाता-सूची का नगरीय निकायों के वार्ड तथा अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 3 मार्च, 2021 को किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment