AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 14 December 2020

नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

 नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
कक्षा 6 वी के लिए 29 दिसम्बर व कक्षा 9 वी के लिए 31 दिसम्बर तक

खण्डवा 14 दिसम्बर, 2020 - जवाहर नवोदय विद्यालय, में कक्षा 6वीं में प्रवेष हेतु चयन परीक्षा में शामिल होने के लिये आवेदन की अंतिम तिथि 29 दिसम्बर 2020 है। इसके अलावा कक्षा 9वी में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा में शामिल होने के लिये आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर है। कक्षा 6वी में प्रवेश के लिए आवेदक वर्तमान सत्र 2020 -21 में जिले की किसी भी सरकारी अथवा सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय की कक्षा 5 में अध्ययनरत होना चाहिए। आवेदक की जन्म तिथि 1 मई 2008 से 30 अप्रैल 2012 के बीच है, ऐसे अभ्यर्थी पात्र हैं। इस संबंध में जवाहर नवोदय विद्यालय की वेबसाईट www.navodaya.gov.in के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 10 अप्रैल को प्रातः 11ः30 बजे से सम्पन्न होगी। नवोदय विद्यालय पंधाना के प्राचार्य ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजो की आवश्यकता होगी जो आवेदन करते समय वेबसाइट पर अपलोड किए जाएँगे, ऑनलाइन आवेदन प्रमाण पत्र जो कि आवेदक एवं परिजन के हस्ताक्षर सहित अध्ययनरत विद्यालय के संस्था प्रधान से प्रमाणित होना अनिवार्य है, इस वेबसाइट पर अपलोड किया जाना है। आवेदक की फोटो, आवेदक के हस्ताक्षर, परिजन के हस्ताक्षर वे अपलोड करना होंगे।

No comments:

Post a Comment