AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 14 December 2020

कपास खरीद केन्द्रों की जांच के लिए अधिकारियों का दल गठित

 कपास खरीद केन्द्रों की जांच के लिए अधिकारियों का दल गठित

खण्डवा 14 दिसम्बर, 2020 - कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने जिले में कपास खरीद केन्द्रों पर आकस्मिक जांच करने के लिए अधिकारियों का दल गठित किया है। यह दल देखेगा कि किसानों के नाम पर व्यापारी तो समर्थन मूल्य पर कपास नहीं बेच रहे है तथा व्यापारियों द्वारा कपास उत्पादक किसानों को कपास का सही मूल्य दिया जा रहा है कि नही। जारी आदेश अनुसार दल में तहसीलदार श्री प्रताप आगास्या, मण्डी सचिव श्री जितेन्द्र चौधरी, कृषि विकास अधिकारी श्री आर.एन. डोंगरे, भारतीय कपास निगम के प्रभारी श्री दिनेश पाटीदार , किसान प्रतिनिधि श्री जय पटेल व शशिभूषण मिश्रा शामिल रहेंगे। 

No comments:

Post a Comment