AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 13 December 2020

कुल 9 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव, 6 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गए

 कुल 9 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव, 6 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गए

खण्डवा 13 दिसम्बर, 2020 - एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि गत चौबीस घंटे में जिला अस्पताल के कोविड केयर सेंटर से कोरोना संक्रमण मुक्त होने पर 6 मरीज डिस्चार्ज किया गया। इस तरह अब तक कुल 1992 लोग संक्रमण मुक्त होकर डिस्चार्ज किए जा चुके है। उल्लेखनीय है कि गत चौबीस घंटे में 9 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। अब तक जिले में कुल 2120 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। अब तक कुल 54053 लोगों के सेम्पल लिए जा चुके है, जिसमें से 50602 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। गत चौबीस घंटे में 1 मरीज की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हुई है, इस तरह अब तक जिले में कोरोना संक्रमण से कुल 60 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।

No comments:

Post a Comment