AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 15 December 2020

कुल 8 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव, 23 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गए

 कुल 8 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव, 23 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गए

खण्डवा 15 दिसम्बर, 2020 - एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि गत चौबीस घंटे में जिला अस्पताल के कोविड केयर सेंटर से कोरोना संक्रमण मुक्त होने पर 23 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इस तरह अब तक कुल 2019 लोग संक्रमण मुक्त होकर डिस्चार्ज किए जा चुके है। उल्लेखनीय है कि गत चौबीस घंटे में 8 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। अब तक जिले में कुल 2137 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। अब तक कुल 54833 लोगों के सेम्पल लिए जा चुके है, जिसमें से 51124 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। गत चौबीस घंटे में 1 मरीज की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हुई है, इस तरह अब तक जिले में कोरोना संक्रमण से कुल 61 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।

No comments:

Post a Comment