जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक 17 दिसम्बर को
खण्डवा 15 दिसम्बर, 2020 - जिला क्वालिटि ऐष्योरेंस कमेटी, जिला स्वास्थ्य समिति तथा स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक 17 दिसम्बर को आयोजित की जायेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि यह बैठक कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि यह बैठक दोपहर 2 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, खंडवा में आयोजित होगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों का निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के लिए कहा है।
No comments:
Post a Comment