गत 24 घंटे में जिले में हुई कुल 23 मि.मी. वर्षा दर्ज
खण्डवा 12 दिसम्बर, 2020 - भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में जिले में कुल 23 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। गत चौबीस घंटों में वर्षा मापक केन्द्र खण्डवा में 12 मि.मी., पंधाना में 4 मि.मी., पुनासा में 3 व खालवा में 4 मि.मी. वर्षा दर्ज की है। जबकि हरसूद के वर्षा मापक यंत्र में कोई वर्षा दर्ज नही की गई। इस तरह जिले में गत 24 घंटों में 4.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 1 जून से अब तक खण्डवा में 1615 मि.मी., हरसूद में 804 मि.मी., पंधाना में 779 मि.मी., पुनासा में 865 मि.मी. व खालवा में 690 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
No comments:
Post a Comment