AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 11 December 2020

कुल 10 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव, 7 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गए

 कुल 10 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव, 7 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गए

खण्डवा 11 दिसम्बर, 2020 - एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि गत चौबीस घंटे में जिला अस्पताल के कोविड केयर सेंटर से कोरोना संक्रमण मुक्त होने पर 7 मरीज डिस्चार्ज किया गया। इस तरह अब तक कुल 1982 लोग संक्रमण मुक्त होकर डिस्चार्ज किए जा चुके है। उल्लेखनीय है कि गत चौबीस घंटे में 10 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। अब तक जिले में कुल 2100 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। अब तक कुल 53181 लोगों के सेम्पल लिए जा चुके है, जिसमें से 49661 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। गत चौबीस घंटे में 1 मरीज की मृत्यु कोविड संक्रमण से हुई है। इस तरह अब तक कोरोना संक्रमण से कुल 59 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।


No comments:

Post a Comment