AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 15 June 2020

मोहल्ला स्तर पर ऑक्सीमीटर देने के बारे में सरकार विचार कर रही है

मोहल्ला स्तर पर ऑक्सीमीटर देने के बारे में सरकार विचार कर रही है
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नागरिकों से कोरोना नियंत्रण में सहयोग के लिए अपील की 

खण्डवा 15 जून, 2020 - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना नियंत्रण के लिए मोहल्ला और कालोनी स्तर पर ऑक्सीमीटर के प्रदाय पर विचार किया जा रहा है। इससे सर्वे कार्य में आसानी होगी। कोई रोग लक्षण मिलने पर व्यक्ति को उपचार के लिए तत्काल स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाने में मदद मिलेगी। प्रशासन के साथ आम जनता को कोरोना नियंत्रण में भागीदार बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोरोना नियंत्रित हो रहा है लेकिन किसी भी स्तर पर असावधानी नहीं होना चाहिए। हम सभी के सम्मिलित प्रयासों से कोरोना परास्त होगा।  
आमजन में से व्यक्तियों का चयन कर देंगे सामाजिक जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जनता के सहयोग से कोरोना वायरस की समस्या को पूरी तरह समाप्त करने में मदद मिलेगी। सोशल डिस्टेंसिंग के महत्व से आम जनता को अवगत कराने के लिए जनता में से ही सजग प्रतिनिधियों का चयन कर उन्हें दायित्व दिया जाएगा। 
फेस मास्क लगायें, बार बार हाथ धोयंे, सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस वायरस पर अकुंश लगाने के प्रयास सफल भी हो रहे हैं। थोड़ी सी लापरवाही से मामला बिगड़ सकता है, यह मानकर सावधानियाँ बरतने में कोई कमी नहीं रखें। दो गज की दूरी बनाये रखें, फेस मास्क, गमछा, अंगोछा उपयोग में लाते रहें। उन्होंने कहा है कि संक्रमण से बचने का ईमानदारी से प्रयास हो, बार-बार हाथ धोने की आदत डाल लें। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें, सार्वजनिक उत्सव आदि कम मनायें, सार्वजनिक कार्यक्रमों में संख्या भी कम हो और सोशल डिस्टेंसिंग भी बनी रहे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि भीड़ को रोकना सिर्फ प्रशासन का काम नहीं है, ये नागरिकों का भी कर्त्तव्य है। 

No comments:

Post a Comment