AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 15 June 2020

जिले के 18 फीवर क्लीनिक्स में हो रहा हैं नागरिकों का निःशुल्क उपचार

जिले के 18 फीवर क्लीनिक्स में हो रहा हैं नागरिकों का निःशुल्क उपचार

खण्डवा 15 जून, 2020 - राज्य शासन की पहल पर फीवर क्लीनिक प्रारंभ की गई हैं। प्रदेश के कुल 909 फीवर क्लीनिक्स में अभी तक 2 लाख से अधिक लोगों का निःशुल्क उपचार किया जा चुका है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत राज्य शासन द्वारा हर क्षेत्र में कदम बढ़ाते हुए हर वर्ग को राहत पहुंचाने का बीड़ा उठाया। फीवर क्लीनिक्स में चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श के साथ सर्दी, खांसी और बुखार वाले व्यक्तियों का उपचार किया जा रहा है। आवश्यकता होने पर संदिग्ध मरीजों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि जिले में सभी स्वास्थ्य संस्थाएं जिला चिकित्सालय खंडवा, सामुदायिक स्वास्थ्य और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के साथ साथ चिन्हित निजी क्लीनिक पर भी फीवर क्लीनिक संचालित किये जा रहे है। जिले में अभी तक फीवर क्लीनिक पर 2320 मरीजों का उपचार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि फीवर क्लीनिक में आने वाले मरीजों में उनकी जांच के उपरांत कोरोना संदिग्ध मरीज का सैम्पल लिया गया तथा उन्हें होम क्वारेंटाईन किया गया है। डॉ. चौहान ने सभी नागरिकों से अपील की है कि सर्दी, खांसी, जुखाम, बुखार व गले में खराश होने पर फीवर क्लीनिक पर आयें और अपना इलाज करवायें। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे अपना इलाज घर पर स्वयं न करें।
ये हैं सरकारी 18 फीवर क्लीनिक्स
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चौहान ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र किल्लौद में डॉ. धर्मेन्द्र शर्मा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छैगांवमाखन डॉ. इमरान खान, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरसूद में डॉ. महेश जैन, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खालवा में डॉ. शैलेन्द्र कटारिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रोशनी में डॉ. राकेश खेडेकर, जिला अस्पताल खण्डवा में डॉ. बाजौलिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जावर में डॉ. योगेश सोनी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र संजय नगर में डॉ. पर्व तिवारी, सिविल अस्पताल ओंकारेश्वर में डॉ. रवि वर्मा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंधाना में डॉ. गिरिराज सिंह तौमर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोरगांव में डॉ. गिरिराज तोमर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुड़ी में डॉ. रूबी मुकासी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालंका में डॉ. मोनू अवास्या, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिंगोट में डॉ. रामदास बाकोरिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मूंदी में डॉ. गगन दिलावरे एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुनासा में डॉ. कमल सेंधव सेवायें दे रहे है।

No comments:

Post a Comment