AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 24 June 2020

किसानों की समस्याओं के निराकरण हेतु जिला व खण्डस्तर पर होंगी बैठकें

किसानों की समस्याओं के निराकरण हेतु जिला व खण्डस्तर पर होंगी बैठकें 

खण्डवा 24 जून, 2020 - किसानों की समस्याओं के निराकरण करने के उद्देश्य से कृषि विभाग के अधिकारियों व किसान संगठनों के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठकें हर सप्ताह आयोजित करने करने के निर्देश कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने दिए है। उप संचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता ने बताया कि ये बैठकें जिला स्तर पर शुक्रवार को तथा विकासखण्ड स्तर पर मंगलवार को आयोजित की जायेंगी। इन बैठकों में खाद, बीज, मिट्टी परीक्षण, फसल बीमा एवं अन्य कृषि विभाग से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया जावेगा। जिला स्तर पर हर सप्ताह शुक्रवार को दोपहर 1 बजे से उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास, कार्यालय में बैठक आयोजित की जावेगी। 

No comments:

Post a Comment