AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday 27 June 2020

गत 24 घंटे में जिले में हुई कुल 77 मि.मी. वर्षा दर्ज

गत 24 घंटे में जिले में हुई कुल 77 मि.मी. वर्षा दर्ज

खण्डवा 27 जून, 2020 - कलेक्टर भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में जिले में कुल 77 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। डिप्टी कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी ने बताया कि वर्षा मापक केन्द्र अनुसार खण्डवा में 5 मि.मी., हरसूद में 26 मि.मी., पंधाना में 5 मि.मी., पुनासा में 38 मि.मी. व खालवा में 3 मि.मी. वर्षा दर्ज की है। इस तरह जिले में गत चौबीस घंटों में 15.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 1 जून से अब तक खण्डवा में 282 मि.मी., हरसूद में 123 मि.मी., पंधाना में 157 मि.मी., पुनासा में 159 मि.मी. व खालवा में 117 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। जबकि गत वर्ष 1 जून से अब तक खण्डवा में 16 मि.मी., हरसूद में 8 मि.मी., पंधाना में 111.8 मि.मी., पुनासा में 45 मि.मी., व खालवा में 3 मि.मी. वर्षा की जा चुकी थी। इस तरह कुल 183.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी। 

No comments:

Post a Comment