AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 25 June 2020

कोविड वार्ड में योग, व्यायाम व खेल गतिविधियों में व्यस्त रहते हैं मरीज

कोविड वार्ड में योग, व्यायाम व खेल गतिविधियों में व्यस्त रहते हैं मरीज

मनोरंजन के लिए एलईडी टी.वी. की सुविधा भी हैं आइसोलेशन वार्ड में

खण्डवा 25 जून, 2020 - जिला चिकित्सालय के कोविड सेंटर में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों को स्टॉफ के द्वारा योगा व व्यायाम कराया जा रहा है, ताकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर हो सके। इसके अलावा कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों के मनोरंजन के लिए शतरंज, केरम जैसे खेल की व्यवस्था भी की गई है, साथ ही वार्ड में एलईडी टी.वी. भी मरीजों के मनोरंजन के लिए लगाया गया है। कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने बताया कि इन गतिविधियों के साथ ही वहां भर्ती मरीजों की काउंसलिंग भी प्रशिक्षित काउंसलर द्वारा की जा रही है जिससे उनका मनोबल बढे़ और वे जल्द स्वस्थ हों। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों से नियमित रूप से उनसे बातचीत कर वार्ड की व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबेक तथा उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ भी की जाती है। कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों से वार्ड की साफ सफाई, भोजन की गुणवत्ता, चादर, तकिये के कवर आदि समय पर बदलने जैसे विषयों पर फीडबैक लिया जाता है। कोविड वार्ड के मरीजों द्वारा मध्यप्रदेश पर्यटन निगम द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की प्रषंसा की जा रही है। 

No comments:

Post a Comment