कोरोना जांच संबंधी 2 रिपोर्ट पॉजिटिव, सोमवार को 40 सेम्पल लिए गए
खण्डवा 15 जून, 2020 - मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि सोमवार को कोरोना जांच संबंधी कुल 2 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं , जिनमें से एक पंजाब कॉलोनी के राजेन्द्र नगर निवासी मरीज की है व दूसरी ग्राम बेनपुरा डोंगरी के मरीज की है। सोमवार को कोरोना संक्रमण के लक्षण वाले संदिग्ध 40 मरीजों के सेम्पल लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला को भेजे गए। जिले में अब तक कुल 4269 संदिग्ध मरीजों के सेम्पल लिए जा चुके है, जिसमें से 3811 निगेटिव तथा 271 पॉजिटिव सेम्पल जांच में प्राप्त हुए है। इसके अलावा भोपाल व इंदौर में लिए गए सेम्पल सहित जिले के कुल 282 मरीज अब तक पॉजिटिव पाए गए है। सोमवार को जिला अस्पताल के कोविड केयर सेंटर से 3 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इस तरह जिले में अब तक कुल 244 कोरोना मरीज संक्रमण मुक्त होकर कोरोना वार्ड से डिस्चार्ज किए जा चुके है।
No comments:
Post a Comment