AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 15 June 2020

उचित मूल्य की दुकानों से गरीबों को वितरित हो रहे हैं गेहूं, चावल व चना दाल

उचित मूल्य की दुकानों से गरीबों को वितरित हो रहे हैं गेहूं, चावल व चना दाल 

खण्डवा 15 जून, 2020 - जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 अंतर्गत जिले के चिन्हांकित पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत माह अप्रैल एवं मई 2020 का प्रति परिवार प्रति सदस्य 5 किलो ग्राम के मान से 2 माह का चावल निःशुल्क दिया जायेगा। इसी तरह चना दाल प्रति परिवार एक किलो ग्राम के मान से 2 माह का निःशुल्क दिया जायेगा। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आर.के. शुक्ला ने बताया कि उचित मूल्य की दुकान पर चावल व दाल की उपलब्धता सतत् रूप से की जा रही है तथा उपलब्धता प्राप्त होने वाली दुकानों से प्रारंभ किया गया है। उपभोक्ता अपनी पात्रता अनुसार उचित मूल्य दुकान से नियमानुसार दुकान पर उपलब्धता अनुसार प्राप्त कर सकते है। इसी तरह आत्मनिर्भर भारत योजना अंतर्गत जिले के चिन्हांकित प्रवासी मजदूरों को माह मई व जून का 2 माहों का 10 किलो गेहूं प्रति सदस्य एवं साबुत चना 2 किलोग्राम प्रति परिवार के मान से निःशुल्क दिया जायेगा। 
जिला आपूर्ति अधिकारी श्री शुक्ला ने बताया कि गेहूं का वितरण उचित मूल्य की दुकान पर उपलब्धता स्टॉक से वितरण किये जाने के निर्देश जारी कर दिये गये है। साबुत चने की उपलब्धता नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा सुनिश्चित की जा रही है, जिसे प्रवासी मजदूर बाद में भी दुकान पर उपलब्ध होने पर प्राप्त कर सकेंगे। अतः जिले के ऐसे प्रवासी मजदूर चिन्हांकन किया जा चुका है, वह अपने ग्राम के अंतर्गत आने वाली उचित मूल्य दुकान से अपना पहचान पत्र व समग्र परिवार आई.डी. की प्रति ले जाकर प्राथमिकता से गेहूं प्राप्त कर सकेंगे। इसी तरह माह जून का नियमित राशन सामग्री का वितरण दुकान से प्रारंभ हो गया है, जिसके तहत् 3 किलो ग्राम गेहूं, 2 किलोग्राम चावल प्रति सदस्य एक रूपया प्रति किलोग्राम के मान से उपभोक्ता प्राप्त कर सकेंगे। 

No comments:

Post a Comment