हायर सेकेण्डरी परीक्षा में गणित विषय में 31 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित
खण्डवा 15 जून, 2020 - माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वर्ष 2020 की हायर सेकंडरी परीक्षा अंतर्गत सोमवार को प्रातः पारी में उच्च गणित व दोपहर पारी मंे गृह विज्ञान संकाय के विज्ञान के तत्व विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई। जिले की समन्वयक संस्था श्री रायचन्द्र नागड़ा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय खंडवा के प्राचार्य श्री आर.के. सेन ने बताया कि आज सम्पन्न हुई उच्च गणित विषय की परीक्षा में जिले के 51 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 1264 परीक्षार्थी दर्ज थे, उनमें से 1233 परीक्षार्थी उपस्थित व 31 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार विज्ञान के तत्व विषय की परीक्षा मंे जिले के 4 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 55 परीक्षार्थी दर्ज थे, उनमें से सभी 55 परीक्षार्थी उपस्थित व दिव्यांग परीक्षार्थियों में भी दर्ज 4 परीक्षार्थियों में से सभी 4 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। श्री सेन ने बताया कि परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केन्द्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण ध्यान केंद्राध्यक्षों द्वारा रखकर परीक्षा केंद्र पर नियमित सेनीटायजेशन कराया जा रहा है। परीक्षा सम्पूर्ण जिले मे शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई व किसी भी पारी में कोई नकल प्रकरण दर्ज नहीं किया गया।
No comments:
Post a Comment