AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 15 June 2020

15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत नगरीय निकायों को राशि जारी

15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत नगरीय निकायों को राशि जारी

खण्डवा 15 जून, 2020 - संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास द्वारा 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत नगरीय निकायों को राशि जारी कर दी गयी है। दस लाख से कम आबादी वाले नगरीय निकायों को 2011 की जनसंख्या के आधार पर 90 प्रतिशत और निकाय के क्षेत्रफल के आधार पर 10 प्रतिशत राशि आवंटित की गयी है। जिले की नगर परिषद छनेरा (हरसूद) को 58 लाख 14 हजार, ओंकारेश्वर नगर परिषद को 29 लाख 27 हजार, मूंदी को 35 लाख 71 हजार व पंधाना को 37 लाख 98 हजार रूपये आवंटित किए गए है। 

No comments:

Post a Comment