चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरूस्कृत
खण्डवा 15 जून, 2020 - नगर निगम खण्डवा, जिला प्रशासन व गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम घोषित होने के बाद विजेताओं को पुरूस्कार प्रदान किए गए। कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने सोमवार को चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरूस्कार प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएॅं दी। सहायक कलेक्टर श्री श्रीयांश कुमट ने बताया कि आज जिन बच्चों को पुरूस्कृत किया गया, उनमें ’कक्षा 1 से 5’ तक के बच्चो में सक्षम तिवारी को प्रथम, अमीषा गुप्ता द्वितीय व अथर्व जोशी को तृतीय पुरूस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसी तरह ’कक्षा 6 से 10’ तक के बच्चो के बीच हुई प्रतियोगिता में सारांश पालीवाल को प्रथम, लावण्या सिंह को द्वितीय व मयूरी कुँवरवंशी को तृतीय पुरूस्कार प्रदान किए गए। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के आयोजन में जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.एल. रघुवंशी, नगर निगम के प्रतिनिधि श्री अमित मिश्रा व मेडिकल कॉलेज की डॉ. लीना गोयल व डॉ. सोमित्र का सराहनीय सहयोग रहा। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोशन कुमार सिंह, एसडीएम हरसूद डॉ. परीक्षित झाडे सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment