AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 15 June 2020

सोमवार को 3 कोरोना विजेता अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर गए

सोमवार को 3 कोरोना विजेता अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर गए

खण्डवा 15 जून, 2020 - कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर जिला अस्पताल के कोविड वार्ड से सोमवार को 3 कोरोना विजेता डिस्चार्ज किए गए है। जिन लोगों को आज डिस्चार्ज किया गया है, उनमें शुक्ला नगर निवासी नरेन्द्र प्रजापति, माया वर्मा निवासी भगतसिंह चौक एवं सैफउद्दीन बोहरा निवासी घासपुरा शामिल है। इस दौरान उपस्थित डॉक्टर्स व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने तालियां बजाकर इन कोरोना विजेताओं का उत्साहवर्धन कर उन्हें अस्पताल से उनके घर के लिए विदा किया गया। इन कोरोना विजेताओं ने जिला चिकित्सालय के चिकित्सक, स्टॉफ नर्स के व्यवहार तथा अस्पताल की साफ सफाई व्यवस्था व भोजन व्यवस्था की सराहना की।

No comments:

Post a Comment