विद्युत संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए 1912 हेल्पलाइन नम्बर पर फोन करें
खण्डवा 4 जून, 2020 - कार्यपालन यंत्री विद्युत वितरण कम्पनी के श्री नितिन चौहान ने बताया कि वर्षा, आंधी, तूफान के कारण शहरी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। इस समस्या के निराकरण के लिए उपभोक्ता अब निःशुल्क हेल्पलाइन नम्बर 1912 पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर कहारवाड़ी स्थित केन्द्र पर जाकर या दूरभाष क्रमांक 2223780 पर भी शिकायत दर्ज की जायेगी। उपभोक्ताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखकर विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारियों के मोबाइल नम्बर भी जारी किए जा रहे है, जिन पर फोन करके उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। श्री चौहान ने बताया कि सम्पूर्ण शहर की उच्चदाब लाइन के प्रभारी श्री जितेन्द्र पाल सहायक यंत्री का मोबाइल नम्बर 8989984066 है। इसी तरह आनंद नगर क्षेत्र के सहायक यंत्री श्री राहुल राय का मोबाइल नम्बर 8989984438, कनिष्ठ यंत्री श्री सिद्धार्थ पाण्डेय का मोबाइल नम्बर 8989993160 है। आनंद नगर, नागचून रोड, इंदौर रोड, बाम्बे बाजार, टाउनहाल, पड़ावा क्षेत्र के नागरिक इन्हें फोन कर सकते है। जबकि कहारवाडी क्षेत्र के नागरिक श्री अकरम अली सहायक यंत्री के मोबाइल नम्बर 8989989540 तथा कनिष्ठ यंत्री श्री अंकित तिवारी का मोबाइल नम्बर 8989983705 पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। घासपुरा, पंधाना रोड, शनि मंदिर, दादाजी वार्ड, इंदिरा चौक, सिविल लाइन, गणेश तलाई, भण्डारिया रोड, माता चौक क्षेत्र के नागरिक इन्हें फोन कर सकते है। इसके अलावा कार्यपालन यंत्री शहर श्री चौहान के मोबाइल नम्बर 8989983515 पर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है।
No comments:
Post a Comment