कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ, 2 गज की दूरी रखें व संक्रमण से करें अपनी सुरक्षा
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिया प्रदेश की जनता को संदेश
खण्डवा 4 जून, 2020 - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षा के लिए पूरी सावधानियां रखें। उन्होंने कहा है कि अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है, जरूरत के लिए बाजार और अन्य गतिविधियां शुरू कर दी गई है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था और लोगों के जीवन यापन की दृष्टि से अनलॉक-1 में कई तरह की छूट दी गई है, लेकिन छूट के बाद कहीं-कहीं ऐसे मामले भी सामने आ रहे हैं, जहां शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नागरिकों से अपील की है कि पर्याप्त सावधानियाँ रखें, जैसे 2 गज की दूरी का पालन करें, फेस मास्क का उपयोग, बार-बार हाथ धोने, सार्वजनिक जगहों पर न थूकने और लोगों से हाथ मिलाने की बजाए नमस्ते करने जैसे उपायों पर अमल किया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि आमजन को कोई दिक्कत न हो इसलिए सभी जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आमजन से अपील की है कि कोराना से बचाव पर ध्यान दें, लापरवाही न करें व प्रदेश को कोरोना वायरस मुक्त बनाने में सहयोग करें।
No comments:
Post a Comment