AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 4 June 2020

कन्टेन्मेंट क्षेत्र से बाहर आने वाले लोगों की सूचना देने वालों को करेंगे सम्मानित

कन्टेन्मेंट क्षेत्र से बाहर आने वाले लोगों की सूचना देने वालों को करेंगे सम्मानित

खण्डवा 4 जून, 2020 - कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए कोरोना संक्रमित मरीजों के घरों के आसपास के क्षेत्र को कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित किया गया है तथा इन क्षेत्रों के नागरिकों को कन्टेन्मेंट क्षेत्र में आवागमन न करने व कन्टेन्मेंट क्षेत्र से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है, ताकि संक्रमण फैलने की आशंका न रहें। इसके बावजूद यह देखा जा रहा है कि कुछ लोगों ने कन्टेन्मेंट क्षेत्र से बाहर निकलकर अपनी दुकानें भी खोली हैं। ऐसे लोगों को नोटिस जारी किए गए है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति अपने कन्टेन्मेंट क्षेत्र से बाहर निकलता है तो उसकी सूचना जिला प्रशासन को अवश्य दें, यह सूचना जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष के दूरभाष क्रमांक 0733-2224545 पर दी जा सकती है। ऐसी सूचना देने वाले व्यक्तियों के नाम गोपनीय रखे जायेंगे तथा उन्हें सम्मानित भी किया जायेगा।  

No comments:

Post a Comment