AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 10 September 2019

मुख्यमंत्री श्री नाथ ‘जनाधिकार कार्यक्रम‘ में वीडियो कांफ्रेंस से आज सुनेंगे समस्याएं

मुख्यमंत्री श्री नाथ ‘जनाधिकार कार्यक्रम‘ में वीडियो कांफ्रेंस से आज सुनेंगे समस्याएं

खण्डवा 10 सितम्बर, 2019 - प्रदेश की आम जनता की समस्याओं, शिकायतों के सुनिश्चित और संतोषजनक समाधान के लिए प्रदेश सरकार ने जन-अधिकार कार्यक्रम प्रारंभ किया है। इसके अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों से रू-ब-रू होकर लोगों की दिक्कतों का समाधान करते है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ 11 सितम्बर को सायं 7 बजे से जनसमस्याएं सुनकर उनका निराकरण करेंगे। इस दौरान श्री नाथ सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन और सम-सामयिक महत्व के विषयों पर भी चर्चा करेंगे। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे सभी आवश्यक जानकारी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment