AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 24 September 2019

1720 बच्चे और 683 गर्भवती महिलाओं का किया जायेगा टीकाकरण

मिशन इन्द्रधनुष अभियान के तहत 

1720 बच्चे और 683 गर्भवती महिलाओं का किया जायेगा टीकाकरण

खण्डवा 24 सितम्बर, 2019 - जिले में जिन उपस्वास्थ्य केन्दों के ग्रामों का टीकाकरण प्रतिशत कम है उन उपस्वास्थ्य केन्द्रों के अंतर्गत क्षेत्र के ग्रामों में मध्यप्रदेश शासन द्वारा विशेष टीकाकरण मिशन इन्द्रधनुष अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि इन क्षेत्रों के चिन्हित 1720 बच्चे व 683 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण प्रथम चरण 23 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक किया जाना है। इसी क्रम में मंगलवार को ग्राम वाडियाकाजी में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा जन्म से 2 वर्ष तक के छूटे हुए बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया। 

No comments:

Post a Comment