AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 28 September 2019

नवदुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान कानून व्यवस्था हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारी तैनात

नवदुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान कानून व्यवस्था हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारी तैनात

खण्डवा 28 सितम्बर, 2019 - नवदुर्गा पर्व के समापन पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन 7 अक्टूबर को किया जायेगा तथा 8 अक्टूबर को रावण दहन कार्यक्रम सम्पन्न होगा। इस अवधि में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जारी आदेश अनुसार 7 अक्टूबर को मोघट रोड थाना क्षेत्र में श्री प्रताप सिंह आगास्या तहसीलदार, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार रामलाल पगारे तथा पदम नगर थाना क्षेत्र के लिए कुणाल अवास्या नायब तहसीलदारक की ड्यूटी लगाई गई है। जबकि 8 अक्टूबर को रावण दहन कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार प्रताप आगास्या की ड्यूटी एस.एन. कॉलेज ग्राउण्ड पर , विजय कुमार सैनानी नायब तहसीलदार की ड्यूटी स्टेडियम ग्राउण्ड पर , नायब तहसीलदार रामलाल पगारे की ड्यूटी सिंधी कॉलोनी ग्राउण्ड पर तथा कुणाल आवास्या नायब तसहीलदार की ड्यूटी नवचण्डी धाम पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगाई गई है।

No comments:

Post a Comment