AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday 28 September 2019

नवरात्रि उत्सव के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित

नवरात्रि उत्सव के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित

खण्डवा 28 सितम्बर, 2019 - नवरात्रि व दशहरा पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा सूचनाओं के आदान प्रदान के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने जिला स्तरीय कन्ट्रोम रूम स्थापित करने के निर्देश दिए है। यह नियंत्रण कक्ष अपर कलेक्टर कार्यालय खण्डवा में स्थापित होगा। इसका दूरभाष क्रमांक 0733-2222329 है। 
इस कन्ट्रोल रूम में अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। जारी आदेश अनुसार अशोक पटेल सहायक ग्रेड-2 पीआईयू की ड्यूटी 29 सितम्बर व 4 अक्टूबर को सायं 6 से रात्रि 12 बजे तक की अवधि के लिए नियंत्रण कक्ष में लगाई गई है। इसी तरह सुधांश सिंह ठाकुर, किशोरीलाल रायकवार, जगन्नाथ यादव की ड्यूटी भी 29 सितम्बर व 4 अक्टूबर को सायं 6 से रात्रि 12 बजे तक की अवधि के लिए नियंत्रण कक्ष में लगाई गई है। इसके अलावा हंसकुमार पाण्डे, पारस अत्रे, नंदकिशोर मण्डलोई, नानकराम भृत्य की ड्यूटी 30 सितम्बर व 5 अक्टूबर को सायं 6 से रात्रि 12 बजे तक की अवधि के लिए नियंत्रण कक्ष में लगाई गई है। साथ ही राजेश तिवारी, धनंजय बाकोडै, बाबूलाल राम दुलारे, राजेन्द्र पाराशर की ड्यूटी 1 व 6 अक्टूबर को सायं 6 से रात्रि 12 बजे तक की अवधि के लिए नियंत्रण कक्ष में लगाई गई है। सुनील सोनकर, मुकेश वर्मा, सचिन सोनी, नारायण नीलकण्ठ की ड्यूटी 2 व 7 अक्टूबर को सायं 6 से रात्रि 12 बजे तक की अवधि के लिए नियंत्रण कक्ष में लगाई गई है। आर.एन. चन्द्रे, सिद्धार्थ दीक्षित, अभिषेक चौहान व सज्जन सिंह वास्कले की ड्यूटी 3 अक्टूबर को सायं 6 से रात्रि 12 बजे तक की अवधि के लिए नियंत्रण कक्ष में लगाई गई है।

No comments:

Post a Comment