AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 21 September 2019

कृषि मंत्री श्री यादव 23 सितम्बर को अतिवृष्टि प्रभावित फसलों का जायजा लेंगे

कृषि मंत्री श्री यादव 23 सितम्बर को अतिवृष्टि प्रभावित फसलों का जायजा लेंगे

खण्डवा 21 सितम्बर, 2019 - प्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मंत्री श्री सचिन यादव 23 सितम्बर को खण्डवा जिले के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों का जायजा लेंगे। इस दौरान कृषि मंत्री श्री यादव ग्राम भानवरड, देलगांव, छोटी बेडिया, धनगांव, निमाड़ खेड़ी, सुलगांव व भौगांवा जायेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कृषि मंत्री श्री यादव 23 सितम्बर को सुबह 8 बजे इंदौर से रवाना होकर दोपहर 1ः30 बजे भानवरढ़ ग्राम में अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों का जायजा लेंगे। इसके बाद कृषि मंत्री श्री यादव दोपहर 2ः30 बजे देलगांव में दोपहर 3 बजे छोटी बेडिया, दोपहर 3ः30 बजे धनगांव, अपरान्ह 4 बजे निमाड़ खेड़ी, अपरान्ह 4ः30 बजे मथेला , सायं 5 बजे सुलगांव तथा सायं 5ः30 बजे ग्राम भोगांवा में अतिवृष्टि से प्रभावित फसलांे का जायजा लेंगे तथा किसानों से चर्चा करेंगे। 

No comments:

Post a Comment