AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 26 September 2019

गत 24 घण्टेें में जिले की विभिन्न तहसीलों में हुई 110 मि.मी. वर्षा

गत 24 घण्टेें में जिले की विभिन्न तहसीलों में हुई 110 मि.मी. वर्षा

खण्डवा 26 सितम्बर, 2019 - अधीक्षक भू अभिलेख से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में कुल 110 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार खण्डवा में 75 मि.मी., हरसूद में 17 मि.मी., पंधाना में 14 मि.मी. व खालवा में 4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में कोई वर्षा दर्ज नही की गई। इस वर्ष 1 जून से आज तक खण्डवा में 2134, हरसूद में 827 मि.मी., पंधाना में 903.8 मि.मी., पुनासा में 804 मि.मी. व खालवा में 1067 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस तरह इस वर्ष अब तक औसत वर्षा 1147.3 मि.मी. दर्ज की जा चुकी है, जबकि गत वर्ष 26 सितम्बर तक 846 मि.मी. औसतन वर्षा दर्ज की गई थी। 

No comments:

Post a Comment