गत 24 घंटे में जिले की विभिन्न तहसीलों में हुई कुल 137 मि.मी. वर्षा
खण्डवा 10 सितम्बर, 2019 - कलेक्टर भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में खण्डवा में 118 मि.मी., हरसूद में 4 मि.मी., पुनासा में 10 मि.मी. तथा खालवा में 5 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि पंधाना के वर्षा मापक यंत्र में कोई वर्षा दर्ज नही की गई। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष 1 जून से आज तक जिले में कुल 4815.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है, जिसमें खण्डवा में 1824, हरसूद में 669.4 मि.मी., पंधाना में 758.8 मि.मी., पुनासा में 625 मि.मी. व खालवा में 938 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस तरह इस वर्ष अब तक औसत वर्षा 963.04 मि.मी. दर्ज की जा चुकी है। गत वर्ष 10 सितम्बर तक 653.56 मि.मी. औसतन वर्षा दर्ज की गई थी।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में इस वर्ष मानसून में एक जून से अब तक 32 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हो चुकी है। जबकि 17 जिलों में सामान्य वर्षा एवं शेष 2 जिलों में सामान्य से कम वर्षा दर्ज हुई है। सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिलों में खण्डवा सहित बुरहानपुर, जबलपुर, सिवनी, मण्डला, नरसिंहपुर, सागर, सिंगरौली, इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, रतलाम, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, श्योपुरकलां, गुना, अशोकनगर, भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, होशंगाबाद, हरदा और बैतूल हैं। जबकि सामान्य वर्षा वाले जिलों में कटनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, डिण्डौरी, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सतना, अनूपपुर, उमरिया, मुरैना, भिण्ड, ग्वालियर, शिवपुरी और दतिया शामिल हैं । इस वर्ष शहडोल और सीधी जिलों में अभी तक सामान्य से कम वर्षा हुई हैं। प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा जबलपुर जिले में और सबसे कम वर्षा सीधी जिले में दर्ज की गई है।
No comments:
Post a Comment