गत 24 घण्टेें में खण्डवा में 28 मि.मी. व पंधाना में 2 मि.मी. हुई वर्षा
खण्डवा 20 सितम्बर, 2019 - अधीक्षक भू अभिलेख से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में कुल 30 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार खण्डवा में 28 मि.मी. व पंधाना में 2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि हरसूद, पुनासा व खालवा के वर्षा मापक यंत्र में कोई वर्षा दर्ज नही की गई। इस वर्ष 1 जून से आज तक खण्डवा में 1985, हरसूद में 784.9 मि.मी., पंधाना में 814.8 मि.मी., पुनासा में 792 मि.मी. व खालवा में 1003 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस तरह इस वर्ष अब तक औसत वर्षा 1075.9 मि.मी. दर्ज की जा चुकी है, जबकि गत वर्ष 20 सितम्बर तक 657.6 मि.मी. औसतन वर्षा दर्ज की गई थी।
No comments:
Post a Comment