AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 9 August 2019

गत 24 घंटे में जिले की तहसीलों में कुल 315 मि.मी. हुई वर्षा

गत 24 घंटे में जिले की तहसीलों में कुल 315 मि.मी. हुई वर्षा

खण्डवा 9 अगस्त, 2019 - कलेक्टर भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में जिले की विभिन्न तहसीलों में कुल 315 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। वर्षा मापक केन्द्र अनुसार खण्डवा में 135 मि.मी., हरसूद में 22 मि.मी., पंधाना में 81 मि.मी., पुनासा में 50 मि.मी. व खालवा में 27 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। गत 1 जून से आज दिनांक तक जिले में कुल 3102.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है, जिसमें खण्डवा में 1148, हरसूद में 361 मि.मी., पंधाना में 619 मि.मी., पुनासा में 579 मि.मी. व खालवा में 579 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस तरह इस वर्ष अब तक औसत वर्षा 620.5 मि.मी. दर्ज की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 9 अगस्त तक 368.9 मि.मी. औसतन वर्षा दर्ज की गई थी। 

No comments:

Post a Comment