AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 26 August 2019

जिले की विभिन्न तहसीलों में हुई कुल 141 मि.मी. वर्षा

जिले की विभिन्न तहसीलों में हुई कुल 141 मि.मी. वर्षा

खण्डवा 26 अगस्त, 2019 - कलेक्टर भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में खण्डवा में 25 मि.मी., हरसूद में 25 मि.मी., पंधाना में 20 मि.मी., पुनासा में 29 मि.मी. व खालवा के वर्षा मापक केन्द्र में 42 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष 1 जून से आज तक जिले में कुल 3613.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है, जिसमें खण्डवा में 1273, हरसूद में 439 मि.मी., पंधाना में 683.8 मि.मी., पुनासा में 499 मि.मी. व खालवा में 719 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस तरह इस वर्ष अब तक औसत वर्षा 722.76 मि.मी. दर्ज की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 26 अगस्त तक 641.56 मि.मी. औसतन वर्षा दर्ज की गई थी। 

No comments:

Post a Comment