AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 27 August 2019

7 वी आर्थिक गणना के लिए सर्वेयरों को दिया गया प्रशिक्षण

 7 वी आर्थिक गणना के लिए सर्वेयरों को दिया गया प्रशिक्षण 

खण्डवा 27 अगस्त, 2019 -  ई-गवर्नेंस के कॉमन सर्विस सेंटर खंडवा द्वारा मंगलवार को 7 वीं आर्थिक संगणना को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण का कार्यक्रम जनपद सभागृह खंडवा में आयोजित किया गया था। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आर्थिक गणना करने वाले सर्वेयर खंडवा, पंधाना, छैगांव माखन और पुनासा विकासखंड से आये थे। प्रशिक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन श्री रोशन कुमार सिंह द्वारा सुपरवाइजर और सर्वेयर को आर्थिक गणना को फील्ड में बेहतर तरीके से कैसा किया जा सकता है, इस संदर्भ में मार्गदर्शन प्रदान किया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर आर्थिक गणना के दौरान जो भी समस्या है आएगी उनके समाधान हेतु  सहयोग प्रदान किया जाएगा। आर्थिक गणना जागरूकता हेतु कार्यक्रम के समापन के बाद बाइक रैली भी निकाली गई। प्रशिक्षण सत्र में सीएससी के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सुरजीत राय द्वारा भी आर्थिक गणना एप के संचालन के संबंध में सम्पूर्ण जानकारी सर्वेयर को प्रदान की गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 300 सर्वेयर उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

No comments:

Post a Comment