AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 27 August 2019

30 अगस्त तक पूरी करना होगी खरीफ फसल की सघन गिरदावरी

30 अगस्त तक पूरी करना होगी खरीफ फसल की सघन गिरदावरी

खण्डवा 27 अगस्त, 2019 - प्रदेश में 30 अगस्त तक सघन गिरदावरी अभियान के अंतर्गत खरीफ की फसल गिरदावरी कार्य 30 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त द्वारा दिए गए हैं। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीदी की जाएगी। इसलिए 30 अगस्त किसानों की फसल का शत-प्रतिशत गिरदावरी कार्य पूर्ण करने के लिए आवश्यक कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
सघन गिरदावरी अभियान के दौरान पटवारियों को अपने हल्के में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही फसल गिरदावरी कार्य का निरीक्षण अधिकारी द्वारा सतत् रूप से किया जाएगा। सभी क्षेत्रीय उप आयुक्त भू-अभिलेख इस कार्य की निगरानी करेंगे तथा सभी अधीक्षक भू-अभिलेख, संभागीय आयुक्त, कलेक्टर तथा क्षेत्रीय उप आयुक्त भू-अभिलेख को प्रतिदिन फसल गिरदावरी की प्रगति से अवगत कराएंगे।

No comments:

Post a Comment