AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 30 August 2019

अल्पसंख्यक समुदाय से जाति प्रमाण.पत्र नहीं लिया जायेगा

अल्पसंख्यक समुदाय से जाति प्रमाण.पत्र नहीं लिया जायेगा

खण्डवा 30 अगस्त, 2019 - केन्द्र एवं राज्य शासन द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग के लिए संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं बैंक ऋण तथा छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के आवेदको से जाति प्रमाण.पत्र नहीं लिया जायेगा। बल्कि इसके स्थान पर केवल अल्पसंख्यक समुदाय का सदस्य होने का शपथ पत्र निर्धारित प्रारूप में नॉन ज्यूडीशियल स्टाम्प पेपर पर मान्य किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि भारत के राजपत्र में प्रकाशित भारत सरकार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा अधिसूचित 6 समुदायों मुस्लिम, ईसाईयों, सिक्खों, बौद्धों, पारसियों और जैन समुदाय से जाति प्रमाण पत्र के स्थान पर केवल अल्पसंख्यक समुदाय का सदस्य होने का शपथ पत्र नॉन ज्यूडीशयल स्टांम पेपर पर मान्य किया जाएगा। 

No comments:

Post a Comment