AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 30 August 2019

गणेशोत्सव के लिए अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

गणेशोत्सव के लिए अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व 

खण्डवा 30 अगस्त, 2019 - आगामी 2 से 12 सितम्बर के बीच गणेशोत्सव पर्व के दौरान कानून व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारियां साैंपी गई है। अपर कलेक्टर श्री राजेश जैन ने बताया कि गणेशोत्सव के दौरान खण्डवा शहर में विद्युत व्यवस्था निर्वाध जारी रखने के लिए अधीक्षण यंत्री विद्युत वितरण कम्पनी को जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को चल समारोह के दौरान चिकित्सकों सहित एम्बूलेंस की व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया है। जबकि विद्युत सुरक्षा के कार्यपालन यंत्री श्री आर.के. बटोले को झांकियों व गणेश प्रतिमा पाण्डालों में विद्युत साज सज्जा की जांच कर सुरक्षात्मक उपाय करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिला सैनानी होमगार्ड को गणेशोत्सव के दौरान चल समारोह में 12 सितम्बर को प्रतिमा विसर्जन स्थल रामेश्वर कुण्ड व पदम कुण्ड में पर्याप्त मात्रा में होमगार्ड सैनिकों व गोताखोर तैराकों की व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया है। 
जारी आदेश अनुसार नगर निगम आयुक्त को गणेश विसर्जन चल समारोह के दौरान मार्ग पर व सकरी गलियों में बेरिकेटिंग करने तथा स्ट्रीट लाईट व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही चल समारोह के मार्ग पर सड़क मरम्मत कराने व निर्माण सामग्री गिट्टी, पत्थर के डेरो को हटवाने के निर्देश दिए गए है। नगर निगम आयुक्त को गणेशोत्सव पर्व के दौरान शहर में साफ सफाई व फायर ब्रिगेड की व्यवस्था के लिए भी निर्देशित किया गया है। साथ ही नगर निगम के कर्मचारियों की गेंग के माध्यम से चल समारोह के मार्ग से आवारा पशुओं को हटाने के लिए भी कहा गया है। जारी आदेश अनुसार वनमण्डलाधिकारी को सुरक्षा व्यवस्था के लिए वन रक्षकों की सेवाएं विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारियों, लोक निर्माण विभाग तथा नगर निगम के अग्नि शमन दल के कर्मचारियों की सेवाएं गणेशोत्सव के दौरान पुलिस कन्ट्रोल रूम में सायं 6 से सुबह 7 बजे तक उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए है। 

No comments:

Post a Comment