AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 26 August 2019

खेल परिसर खालवा के 5 छात्रों का चयन राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता हेतु हुआ

खेल परिसर खालवा के 5 छात्रों का चयन राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता हेतु हुआ

खण्डवा 26 अगस्त, 2019 - आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित खेल परिसर खालवा के पांच छात्रों संजय जालम, राम मोतीराम, कमलेश मार्को, कमलेश पालवी, परसराम शिवलाल का चयन राज्य स्तरीय हॉकी के लिये हुआ। जिला खेल अधिकारी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि यह प्रतियोगिता 28 अगस्त से 1 सितंबर तक ग्वालियर में होगी। छात्रों का चयन सिवनी मे हुई विभागीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर हुआ। छात्रों के चयन पर विभाग के सहायक आयुक्त नीलेश रघुवंशी, सहायक संचालक नीरज पाराशर व प्राचार्य अलका उपाध्याय ने हर्ष व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment