AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 30 August 2019

गणेशोत्सव के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित

गणेशोत्सव के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित

खण्डवा 30 अगस्त, 2019 - आगामी 2 से 12 सितम्बर तक जिले में गणेशोत्सव व मोहरर्म पर्व से संबंधित विभिन्न आयोजन होंगे। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा सूचनाओं के आदान प्रदान के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने जिला स्तरीय कन्ट्रोम रूम स्थापित करने के निर्देश दिए है। यह नियंत्रण कक्ष अपर कलेक्टर कार्यालय खण्डवा में स्थापित होगा। इसका दूरभाष क्रमांक 0733-2222329 है। 
इस कन्ट्रोल रूम में अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। जारी आदेश अनुसार सहायक ग्रेड-2 अरूण गाडे, सुधांश सिंह ठाकुर, किशोरी लाल व जगन्नाथ यादव की ड्यूटी 2 व 7 सितम्बर को सायं 6 से रात्रि 12 बजे तक की अवधि के लिए लगाई गई है। इसके अलावा श्री पारस अत्रे, अंशकुमार पाण्डे, नंदकिशोर मण्डलोई, नानकराम महाजन की ड्यूटी 3 व 8 सितम्बर को शाम 6 से रात्रि 12 बजे तक की अवधि के लिए लगाई गई है। इसी तरह श्री राजेश तिवारी सहायक ग्रेड-2 , गनंजय बाकोड़े, बाबूलाल, राजेन्द्र पाराशर की ड्यूटी 4 व 9 सितम्बर को शाम 6 से रात्रि 12 बजे तक की अवधि के लिए लगाई गई है। जबकि श्री सुनील सोनकर, मुकेश वर्मा, सचिन सोनी, नारायण नीलकण्ड की ड्यूटी 5 व 10 सितम्बर को शाम 6 से रात्रि 12 बजे तक की अवधि के लिए लगाई गई है। इसके अलावा चन्द्रकांत काजले, सिद्धार्थ दीक्षित , अभिषेक चौहान व सज्जन सिंह वास्कले की ड्यूटी 6 व 11 सितम्बर को शाम 6 से रात्रि 12 बजे तक की अवधि के लिए लगाई गई है।

No comments:

Post a Comment